बिजली के पोल में सटने से गाय की मौत, लोगों ने किया हंगामा

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 15 में रविवार को बिजली के पोल में करेंट आने से गाय की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में स्थानीय पुलिस के पहुंचने […]

आरा. नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 15 में रविवार को बिजली के पोल में करेंट आने से गाय की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में स्थानीय पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ. बताया जा रहा है कि रविवार को पकड़ी गांव निवासी कृपाल यादव की गाय सड़क के रास्ते गुजर रही थी.

तभी सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल से सट गयी और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने जमकर हंगामा मचाया. बाद में स्थानीय विधायक को जानकारी मिली और उनके द्वारा पांच हजार रुपया का चेक दिया गया. साथ ही 15 नंबर वार्ड के पार्षद सोनू कुमार द्वारा मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. वार्ड पार्षद ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गयी है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा न ही पोल बदला गया और न ही तार की मरम्मत की गयी.हादसे का मुख्य कारण विभाग की लापरवाही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >