आरा : प्रखंड कार्यालय में गिरा पेड़, दबने से दो की मौत

तीन घंटे तक चला राहत व बचाव का कार्य आरा : सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार की दोपहर अचानक इमली का पेड़ टूट कर गिर पड़ा. उसके नीचे दबने से आशा और ऑटोचालक की मौत हो गयी. वहीं ऑटो में बैठे एक वृद्ध और बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल […]

तीन घंटे तक चला राहत व बचाव का कार्य
आरा : सदर प्रखंड कार्यालय में सोमवार की दोपहर अचानक इमली का पेड़ टूट कर गिर पड़ा. उसके नीचे दबने से आशा और ऑटोचालक की मौत हो गयी. वहीं ऑटो में बैठे एक वृद्ध और बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गये.
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद वृद्ध और बच्ची लगभग दो घंटे तक पेड़ के नीचे दबे रहे. काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबे को हटाने में जुट गया.
इस दौरान जेसीबी मंगाकर मलबे को हटाया गया, तब जाकर ऑटो में फंसे शव तथा वृद्ध और बच्ची को बाहर निकाला गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी. पेड़ गिरने से पूरे प्रखंड कार्यालय में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी.
इस घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र की भकुरा पंचायत के श्री नगर गांव निवासी विभूति प्रसाद की पत्नी आशा उर्मिला देवी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी ऑटोचालक सोनू कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि पेड़ के मलबे के नीचे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी वासुदेव राम और उनकी नतिनी चांदनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >