चाकू मारकर अधेड़ को किया जख्मी

झोंपड़ी लगाने के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी घायल को इलाज के िलए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिया गया आवेदन आरा/उदवंतनगर : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली गांव में शुक्रवार की सुबह झोंपड़ी लगाने को लेकर उपजे […]

झोंपड़ी लगाने के विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

घायल को इलाज के िलए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिया गया आवेदन
आरा/उदवंतनगर : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली गांव में शुक्रवार की सुबह झोंपड़ी लगाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने एक अधेड़ को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चाकू लगने से जख्मी अधेड़ राम निवास मुसहर बताया जाता है, जो बामपाली गांव निवासी स्व माना मुसहर का पुत्र है. वहीं दूसरे पक्ष का आरोपित अशोक मुसहर भी मारपीट में जख्मी हो गया. इस घटना में अन्य लोग भी जख्मी हैं, जिनका इलाज अलग- अलग जगहों पर चल रहा है.
बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात झोंपड़ी लगाने को लेकर रामनिवास मुसहर की बहू राधिका देवी से विवाद हुआ था. घटना के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये थे और जमकर मारपीट हुई थी.
इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे. मामला शांत हो गया था. शुक्रवार की सुबह इसी विवाद को लेकर राधिका देवी के ससुर रामनिवास मुसहर दूसरे पक्ष के लोगों को समझाने गये, इसी क्रम में अशोक मुसहर ने राम निवास के पेट में चाकू मार दिया. चाकू लगते ही राम निवास जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोग उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे पक्ष के अशोक मुसहर भी सदर अस्पताल में भर्ती है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दे दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >