पटना-रघुनाथपुर पैसेंजर ट्रेन का 30 नवंबर तक विस्तार

आरा : पटना-रघुनाथपुर पैसेंजर ट्रेन अब बक्सर तक 183 फेरे और लगायेगी. रेलवे की ओर से इस ट्रेन के चलने के दिनों में विस्तार किये जाने की सूचना जारी कर दी है. यह ट्रेन अब 30 नवंबर तक पटना-रघुनाथपुर-बक्सर तक चलेगी. प्रभात खबर द्वारा इस ट्रेन की विस्तार लेकर रेलवे के वरीय अफसरों को लगातार […]

आरा : पटना-रघुनाथपुर पैसेंजर ट्रेन अब बक्सर तक 183 फेरे और लगायेगी. रेलवे की ओर से इस ट्रेन के चलने के दिनों में विस्तार किये जाने की सूचना जारी कर दी है. यह ट्रेन अब 30 नवंबर तक पटना-रघुनाथपुर-बक्सर तक चलेगी. प्रभात खबर द्वारा इस ट्रेन की विस्तार लेकर रेलवे के वरीय अफसरों को लगातार अवगत करा रहा था.

गत दिनों दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर बक्सर स्टेशन के निरीक्षण के लिए निकले थे. उनके साथ सीनियर डीसीएम विनीत कुमार व मुख्य परिचालन प्रबंधक पंकज कुमार भी थे. यह ट्रेन रघुनाथपुर से अप में 12 बजकर 40 मिनट पर बक्सर के लिए खुलेगी व दो बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी. वहीं बक्सर से 3 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी. हालांकि रघुनाथपुर से पटना के बीच इसके टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

चेनपुलिंग से मिल गयी निजात : आरा रेलवे स्टेशन से बक्सर की ओर जाने के लिए 63227 अप पैसेंजर ट्रेन 9 बजकर 17 मिनट पर खुलने के बारे कोई सवारी गाड़ी नहीं थी, जो बक्सर तक जाती हो. बक्सर जिले से हजारों की संख्या में छात्र कोचिंग करने के लिए आरा आते हैं. ऐसे में 10 बजे के बाद कोई पैसेंजर नहीं होने से छात्र एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार होते थे और जगह-जगह चेनपुलिंग करते थे. इसके कारण बाकी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो जाती थी, लेकिन अब इस पैसेंजर ट्रेन का विस्तार बक्सर तक हो गया है. ऐसे में चेनपुलिंग से भी निजात मिल गयी है. इस ट्रेन के विस्तार होने से हजारों यात्रियों को राहत हो रही है. रेलवे के इस फैसले का लोगों ने स्वागत किया गया है. लोगों का कहना है कि इस हाल के दिनों में रेलवे की नीतियों में बदलाव हुआ है. अब यात्रियों की मांग पर ध्यान दिया जा रहा है.
दो मार्च को हुआ था विस्तार : रेलवे पटना से रघुनाथपुर के बीच इस ट्रेन को 63219 अप पटना-रघुनाथपुर पैसेंजर व डाउन में 63220 रघुनाथपुर-पटना पैसेंजर बनाकर चलाया जाता है, लेकिन इसी ट्रेन को रघुनाथपुर से बक्सर के बीच 03219 रघुनाथपुर-बक्सर मेमू बनाकर चला रहा है. इस ट्रेन को पूर्व में रेलवे एक माह के लिए स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया था. इसके बाद 31 मई तक इस ट्रेन का विस्तार किया गया था. अब इसे 30 नवंबर तक विस्तार कर दिये जाने से लोगों को राहत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >