दुष्कर्म के आरोपित को सात वर्षों की कैद

आरा : एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने बुधवार को आरोपित महेंद्र यादव को सात वर्षों की सश्रम कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई. अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र सिंह दारा ने बहस की. उन्होंने बताया कि चांदी […]

आरा : एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी द्विवेदी ने बुधवार को आरोपित महेंद्र यादव को सात वर्षों की सश्रम कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई. अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र सिंह दारा ने बहस की. उन्होंने बताया कि चांदी थाना क्षेत्र में एक दलित महिला 23 मई, 2017 को नदी में स्नान करने जा रही थी. रास्ते में उसे जबरदस्ती बंसवाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस घटना को लेकर पीड़िता ने खनगांव निवासी महेंद्र यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री द्विवेदी ने दोषी पाते हुए आरोपित महेंद्र यादव को उक्त सजा सुनाई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >