युवक को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

आरा/संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में सोमवार की देर रात यज्ञ देखकर लौट रहे एक युवक को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी आराम से भाग निकले. सुबह जब गांव के लोगों ने शव देखा तो […]

आरा/संदेश : संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में सोमवार की देर रात यज्ञ देखकर लौट रहे एक युवक को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी आराम से भाग निकले. सुबह जब गांव के लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल गयी. बाद में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये. तत्काल इसकी सूचना संदेश थाना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी. मृतक संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव निवासी डोमन मियां का 30 वर्षीय पुत्र गनौरी मियां बताया जाता है.

हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. संभावना जतायी जा रही है कि लूटपाट के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने बताया कि गनौरी मानसिक रूप से कमजोर था. वह सोमवार की शाम गांव में हो रहे यज्ञ को देखने गया था. देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ अता- पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के ही बगल से बरामद किया गया. हालांकि परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इन्कार किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पांच साल पहले हुई थी शादी, पत्नी ने दे दिया था तलाक : गनौरी मियां की शादी पांच साल पहले हुई थी. पत्नी ने शादी के कुछ ही दिनों के बाद तलाक भी दे दिया था और दूसरी शादी भी रचा ली. मृतक के पिता डोमन मियां ने बताया कि बताया जा रहा है कि युवक गांव पर ही रहकर मजदूरी का काम करता था. मानसिक हालत ठीक नहीं होने के कारण वह अक्सर इधर- उधर चला जाता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >