आरा विधायक के गैराज में लगी आग चालक का हाथ जला

पटना/आरा : बेली रोड चिड़ियाखाना गेट संख्या एक के आरा के विधायक मो नवाज आलम के गैराज में सोमवार की शाम भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में गैराज में रखा फर्नीचर, कंबल, बैग व अन्य सामान जल कर खाक हो गया. आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया. घटना के दौरान विधायक की […]

पटना/आरा : बेली रोड चिड़ियाखाना गेट संख्या एक के आरा के विधायक मो नवाज आलम के गैराज में सोमवार की शाम भीषण आग लग गयी. इस अगलगी में गैराज में रखा फर्नीचर, कंबल, बैग व अन्य सामान जल कर खाक हो गया. आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया. घटना के दौरान विधायक की पूरी फैमिली घर से बाहर आ जाने से सभी सुरक्षित बच गये. घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी. इसी दौरान गैराज से सामान निकालने के क्रम में विधायक के चालक लव कुमार का हाथ जल गया.

हालांकि लोगों व वहां मौजूद विधायक के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया. एक निजी मैकेनिक ने बिजली कनेक्शन काट दिया. खास बात यह है कि इस अगलगी की घटना की जानकारी फायरब्रिगेड को नहीं हो पायी. विधायक मो नवाज आलम ने बताया कि उन लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी, लेकिन पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को भी जानकारी नहीं दी गयी. इसके साथ ही उन्होंने बिजली विभाग पर भी आरोप लगाया है कि डायरेक्ट तार को आवास के इलेक्ट्रिक पैनल से जोड़ दिया गया है और इस बात की शिकायत वे पूर्व में पेसू के अधिकारियों से कर चुके हैं.

इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगने से हुई घटना
बताया जाता है कि शाम में अचानक ही इलेक्ट्रिक पैनल धूं-धूं कर जलने लगा और आवाज करने लगा. आग तार के माध्यम से पूरे गैराज में फैलने लगी और वहां रखे फर्नीचर व अन्य सामान को अपनी आगोश में लेने लगा. इस दौरान आग लगातार बढ़ता जा रहा था. जिस समय यह घटना हुई थी, उस समय विधायक अपने आरा स्थित विधानसभा क्षेत्र में थे. आग लगने के बाद एक निजी मेकैनिक को बुलाया गया और उसने बिजली को गुल किया और फिर आग को किसी तरह से बुझाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >