मानव शृंखला की तैयारी में जुटे साक्षरताकर्मी

पीरो : दहेज व बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये अभियान के तहत 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर साक्षर भारत मिशन से जुड़े टोला सेवकों, तालिमी मरकज के स्वयंसेवकों, लोक शिक्षा केंद्रों के प्रेरक व वरीय प्रेरकों की एक बैठक मनरेगा भवन में आयोजित की […]

पीरो : दहेज व बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये अभियान के तहत 21 जनवरी को प्रस्तावित मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर साक्षर भारत मिशन से जुड़े टोला सेवकों, तालिमी मरकज के स्वयंसेवकों, लोक शिक्षा केंद्रों के प्रेरक व वरीय प्रेरकों की एक बैठक मनरेगा भवन में आयोजित की गयी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नूतन सिन्हा की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक के दौरान साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित सभी कर्मियों को प्रस्तावित मानव शृंखला निर्माण को पूर्णतः सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान बीइओ ने कहा कि सभी साक्षरता कर्मी घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को दहेज व बाल विवाह विरोधी अभियान की जानकारी देंगे और उन्हें प्रस्तावित मानव शृंखला निर्माण में सहयोग की अपील करेंगे.

इस अभियान के प्रचार- प्रसार के लिए दीवार लेखन, विद्यालय की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चों द्वारा प्रभातफेरी, लोक शिक्षा केंद्रों पर नवसाक्षरों का सम्मेलन, पंचायतों में साइकिल रैली का आयोजन एवं 18 जनवरी को प्रखंड स्तर पर मोटरसाइकिल रैली निकालने का फैसला किया गया. बैठक में साक्षर भारत कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक श्रीनाथ प्रसाद, वरीय प्रेरक अवधेश कुमार सिंह, अजीत मिश्रा सहित सैकड़ों टोला सेवक, तालीमी मरकज के स्वयं सेवक व अन्य साक्षरता कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >