भरत तिवारी के परिजनों को मिला प्रशांत किशोर का भरोसा, 24 जून को मुलाकात करने जायेंगे बिलौटी गांव

Bharat Tiwari Encounter: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (बुधवार) 24 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव जायेंगे. वे पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने परिजनों को हर मदद का भरोसा दिया है.

Bharat Tiwari Encounter: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर 24 जून को भोजपुर जाएंगे. बिलौटी गांव में वो भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को भरत तिवारी के परिजनों और मित्रों ने बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम में प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी.

इस दौरान परिजनों ने प्रशांत किशोर के सामने अपनी बात रखते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई. साथ ही, उन्होंने प्रशांत किशोर से 24 जून को इस मुद्दे पर होने वाली महापंचायत में शामिल होने का विशेष आग्रह किया था. ऐसे में अब 24 जून को प्रशांत किशोर पीड़ित परिजनों से मिलेंगे.

परिजनों को PK ने दिया मदद का भरोसा

परिजनों की मांग और आग्रह पर प्रशांत किशोर ने उन्हें इस लड़ाई में हर संभव मदद करने का पूरा भरोसा दिया है. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रशांत किशोर बुधवार 24 जून को सुबह 11 बजे भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव पहुंचेंगे. वहां वे पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इस दौरे को लेकर स्थानीय जन सुराज कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है.

24 जून को बिलौटी में होनी है महापंचायत

भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है. इसे लेकर बिलौटी गांव में 24 जून को एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी. इस महापंचायत में बिहार और यूपी से 10 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. इसमें 36 बिरादरियों के लोगों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग को शामिल होने का आह्वान किया गया है. आयोजन को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है और इसे एक अहम सामाजिक पहल के रूप में देखा जा रहा है.

Also Read: तेज प्रताप यादव ने जिसे पार्टी से किया था निलंबित उसी को बनाया नया PA, लेटर किया जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >