“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

Bharat Tiwari Encounter: भरत भूषण एनकाउंटर मामले को लेकर सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने न्यायिक और सीबीआई जांच की मांग करते हुए मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है. पढे़ं पूरी खबर…

Bharat Tiwari Encounter Protest: बिहार में चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले को लेकर सवर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन तेज होता दिख रहा है. शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के बैनर तले लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर भरत भूषण को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.

श्री राधे कृष्ण गोयनका महाविद्यालय से वीर कुंवर सिंह चौक तक निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर भरत भूषण को श्रद्धांजलि दी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

कैंडल मार्च में परशुराम सेना, ब्रह्मर्षि सेना, श्री राजपूत करणी सेना समेत कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भरत भूषण की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम का नेतृत्व करणी सेना के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी सिंह ने किया, जबकि संचालन परशुराम सेना के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा ने किया.

आनंद बिहारी सिंह ने कहा कि भरत भूषण समाज से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले व्यक्ति थे और उनकी मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है. उन्होंने मामले में न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की.

यह भी पढे़ं: Bihar Criminal Encounter: बिहार का कुख्यात लल्लन UP के सहारनपुर में ढेर, दारोगा को उतारा था मौत के घाट

प्रभावी व्यवस्था बनाने की मांग

वहीं हर्षवर्धन मिश्रा ने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की भी मांग की.

CBI जांच की भी उठी मांग

ब्रह्मर्षि सेना के अध्यक्ष अवनीश कुमार और श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए. कई वक्ताओं ने मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कैंडल मार्च में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान भरत भूषण की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

नोट: प्रदर्शनकारियों ने इसे “फर्जी एनकाउंटर” बताया है. हालांकि, इस संबंध में जांच एजेंसियों या न्यायालय की ओर से अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है.

यह भी पढ़ें: Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >