भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक और FIR, कौन है दीपक दीक्षित जिस पर लगा पुलिस को धमकी देने का आरोप?

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है. इस बीच मामले में एक और एफआईआर दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के दीपक दीक्षित उर्फ पंडित पर पुलिस को गोली मारने का आरोप लगाया गया है.

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में एक और नया एफआईआर दर्ज किया गया है. जिस पर एफआईआर दर्ज किया गया है, उसका नाम दीपक दीक्षित उर्फ पंडित है. दीपक पर सोशल मीडिया के जरिए पुलिस को गोली मारने की धमकी देने का आरोप है. फिलहाल मामले में साइबर थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

सोशल मीडिया के जरिए दी धमकी

इस एफआईआर को लेकर पुलिस की तरफ से प्रेस रिलीज भी जारी किया गया है, जिसमें एफआईआर दर्ज करने की वजह और दीपक दीक्षित के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी दी गई. पुलिस के मुताबिक, दीपक दीक्षित जो कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला है, उसने पुलिस को धमकी दी है. अलग-अलग सोशल मीडिया साइट के जरिए लगातार बयान जारी कर पुलिस अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर जान से मारने की खुली धमकियां दी जा रही हैं.

दीपक पर यह भी लगे आरोप

आगे यह भी लिखा, दीपक की ओर से लोक व्यवस्था भंग करने, पुलिस अधिकारियों के खिलाफ घृणा, हिंसा के लिए उकसाने और भय का वातावरण उत्पन्न करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. साथ ही पुलिस अधीक्षक, भोजपुर और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुनियोजित और दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया जा रहा है.

बिहार की अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूपी से हथियार लाने की भी कही बात

साथ ही दीपक की ओर से पुलिस मुठभेड़ के संबंध में बिना किसी सत्यापित या फिर विश्वसनीय आधार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. साथ ही पुलिस अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक को चुनौती देते हुए हिंसक और उकसाऊ भाषा का प्रयोग किया गया है. इतना ही नहीं, हथियार चलाने और जरुरत पड़ने पर उत्तर प्रदेश से हथियार लाने जैसी बातें भी कही गई हैं.

कौन है दीपक दीक्षित और आपराधिक इतिहास?

दीपक दीक्षित यूपी के रायबरेली जिला के डेहली का रहने वाला है. उसके पिता का नाम संजय दीक्षित है. दीपक दीक्षित के आपराधिक इतिहास भी रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, दीपक दीक्षित के खिलाफ मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में गंभीर प्रकृति के कांड दर्ज हैं, जिनमें महिला से दुष्कर्म करने, फोटो/वीडियो वायरल करने और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले शामिल हैं. इस बार पुलिस को गोली मारने की धमकी दी गई है. फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

भरत तिवारी मामले में फोन से सच जानने की कोशिश

भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में जांच पड़ताल लगातार जारी है. अब फोन में छिपे सबूतों को खंगाला जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी के जिस फोन को पुलिस ने जब्त किया था, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. साथ ही अन्य लोगों से भी यह अपील की गई है कि अगर घटना के दौरान का वीडियो उनके पास है तो पुलिस को उपलब्ध कराया जाए.

Also Read: बिहार के इन 26 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >