Bhagalpur news बरात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.

नवगछिया खरीक चौक के पास बारात से लौट रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक मधेपुरा जिला शाहपुर दुर्गापुर के विद्यानंद मंडल का पुत्र गोलू कुमार है. खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गोलू कुमार घर से बारात खगड़िया गया था. वह अपने दोस्त के साथ बरात से बाइक लेकर घर लौट रहा था. खरीक चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. खरीक थाना की पुलिस ने गोलू कुमार को इलाज के लिए खरीक पीएचसी में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान गोलू कुमार की मौत हो गयी. खरीक थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. खरीक थाना में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मुरारका कॉलेज के स्थापना दिवस की चल रही तैयारी

सुलतानगंज मुरारका कॉलेज का स्थापना दिवस 22-23 फरवरी को मनाया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी चल रही है. तैयारी अंतिम चरण मे है. कार्यक्रम की रूपरेखा फाइनल करा बेहतर कार्यक्रम संपन्न कराने की तैयारी हो रही है. संयोजक प्रो हूमायू हूंमा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा. उद्घाटन सत्र के बाद अतिथियों का स्वागत होगा. सोमवार को प्राचार्य प्रो अमरकांत सिंह की अध्यक्षता में तैयारी समिति का बैठक होगी. तैयारी की समीक्षा कर जायजा लिया गया. कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिया गया.

भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक

सुलतानगंज भूमि सर्वेक्षण पर जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक अकबरनगर व सुलतानगंज में किया गया. जमीन सर्वे को लेकर राजस्व भूमि सुधार विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक से आम लोगों को जागरूक करते बताया गया कैसे अपनी जमीन को सर्वे कराना है. किस-किस कागजात की जरूरत पड़ेगी. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी लोगों को जागरूक किया व उनके अधिकारों को बताया. विभाग की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक कई स्थान पर किया गया. लोगों की काफी भीड़ रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >