Bhagalpur news गंगा में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
जह्नावी चौक महादेवपुर गंगा घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से मधेपुरा जिले के चौसर महेशवा गांव का रविशंकर कुमार (25), पिता भीमशंकर कुमार गंगा नदी में डूब गया.
Bhagalpur news गंगा में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खरीक परवत्ता थाना क्षेत्र के जह्नावी चौक महादेवपुर गंगा घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से मधेपुरा जिले के चौसर महेशवा गांव का रविशंकर कुमार (25), पिता भीमशंकर कुमार गंगा नदी में डूब गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खरीक सीओ और परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सीओ प्रवीण कुमार वत्स परवत्ता पुलिस के साथ गंगा घाट पहुंचे. जहां नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया. सूचना पर पहुंचे एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में टीम ने युवक की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू शुरू किया. देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी. नदी में डूबा युवक अपने परिजनों के साथ गंगा नहाने आया था. नहाने के दौरान वह नदी में डूब गया. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
40 छात्राओं को लगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
सुलतानगंज मिरहट्टी उच्च व मध्य विद्यालय में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जागरूक किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की पहल पर दोनों विद्यालयों की कुल 40 छात्राओं को टीकाकरण किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रधान, पंचायत के मुखिया, अस्पताल प्रबंधक तथा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, मायागंज रेफर
सुलतानगंज सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को पुलिस ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज ले गयी. चिकित्सकों ने घायल फूलचंद मंडल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया. घायल ने बताया कि वह जीरो माइल थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
दो बाइक व टोटो की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल
नवगछिया रेलवे ओवरब्रिज पहुंच पथ डाकबंगला के पास दो बाइक व टोटो की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में रंगरा थाना के भवानीपुर के दुखो यादव का पुत्र कुंदन यादव, नवगछिया थाना धोबिनिया के महेश्वरी यादव का पुत्र भवेश यादव, चांद नगर के प्रहलाद मंडल का पुत्र राजा कुमार, योगेंद्र मंडल का पुत्र सौरव कुमार, मनियामोर के वजीर मल्लिक का पुत्र फैजान मल्लिक है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.