bhagalpur news. टीएमबीयू में प्रवेश से पहले विद्यार्थी, कर्मचारी व शिक्षकों को दिखाना पड़ सकता है आइ कार्ड

टीएमबीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद विवि प्रशासन एक्शन के मूड में है, जो आने वाले दिनों में दिख सकता है

टीएमबीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद विवि प्रशासन एक्शन के मूड में है, जो आने वाले दिनों में दिख सकता है. विवि प्रशासन कई सख्त निर्णय ले सकता है. विवि सूत्रों की मानें तो विवि प्रशासन नयी व्यवस्था पर बिंदुवार काम शुरू कर दी है. सूचना के अनुसार टीएमबीयू में प्रवेश से पहले विद्यार्थी, कर्मचारी व शिक्षकों को आइ कार्ड दिखाने के बाद भी प्रवेश दिया जायेगा. इसका पालन सख्ती से कराया जायेगा. दूसरी तरफ विवि में कामकाज करने आने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को भी अपने-अपने संस्थान के प्रधानों का अनुमति पत्र दिखाने होंगे. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जायेगा. आइ कार्ड नहीं दिखाने पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा.

जांच कमेटी ने प्रभारी कुलपति को सौंपी रिपोर्ट

टीएमबीयू में 24 व 25 सितंबर को हुई मारपीट मामले को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गयी थी. कमेटी ने शनिवार को विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा को बंद लिफाफा में करीब चार पेज की रिपोर्ट सौंपी दी है. मामले को लेकर कमेटी ने दो दिनों तक लगातार बैठक की. रिपोर्ट में दोनों दिन के मारपीट के कारण व शामिल लोगों की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है. इसमें परीक्षा विभाग को ही केंद्र बिंदु बताया गया है. बताया जा रहा है कि कमेटी ने घटना को लेकर विवि प्रशासन को कई सुझाव दिये हैं. सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति सख्त कदम उठा सकते हैं. कमेटी में डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह संयोजक है. जबकि प्रॉक्टर प्रो एसडी झा, प्रो सुरेंद्र सिंह, सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा व सिंडिकेट सदस्य डॉ मुकेश कुमार सदस्य हैं.

विवि को पांच लाख से अधिक का नुकसान

छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ता द्वारा विवि में तोड़फोड़ को भी विवि प्रशासन गंभीरता से लिया है. सूत्रों के अनुसार विवि को पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. बता दें कि परीक्षा विभाग, इंजीनियरिंग शाखा, एनएसएस कार्यालय, प्रॉक्टर कार्यालय, एफओ शाखा सहित अन्य शाखा में तोड़फोड़ की गयी थी.

विवि कैंपस में पुलिस की तैनाती रही

मारपीट की घटना के बाद विवि कैंपस में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती कर दी है. शनिवार को भी तैनाती रही है. आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

——————-

टीएनबी कॉलेज से विद्यार्थियों को मिला प्रोविजनल –

टीएनबी कॉलेज में पांच काउंटर से छात्र-छात्राओं में प्रोविजनल का वितरण किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपो महतो ने कहा कि काउंटर से पहले प्रोविजनल के लिए आवेदन लिया गया. दोपहर से काउंटर से छात्र-छात्राओं को प्रोविजनल दिया गया. दूसरी तरफ विवि के परीक्षा विभाग में डिग्री लेने के लिए छात्र-छात्राएं काउंटर पर जुटे. कुछ को डिग्री प्रदान की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >