विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के दोनों छोर पर रैंप बनाने का काम तेज

भागलपुर और नवगछिया के बीच यातायात को फिर से बहाल करने के लिए विक्रमशिला सेतु पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है.

भागलपुर से ब्रजेश की रिपोर्ट :

भागलपुर और नवगछिया के बीच यातायात को फिर से बहाल करने के लिए विक्रमशिला सेतु पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है. छोटे वाहनों की आवाजाही को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) की टीम दिन-रात बेली ब्रिज के निर्माण में जुटी हुई है. पुल के दोनों छोर पर रैंप तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है.

आज पूरा हो जायेगा पहला बेली ब्रिज

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले बेली ब्रिज का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और शनिवार तक इसे पूरी तरह से तैयार कर लिया जायेगा. इसके ठीक बाद, रविवार से नवगछिया की तरफ 12 मीटर लंबे दूसरे बेली ब्रिज को बनाने का काम शुरू होगा. इस दूसरे ब्रिज के लिए जरूरी सामान कोलकाता से पहले ही मंगाया जा चुका है.

तीसरे ब्रिज की तैयारी भी जारी

वहीं, तीसरे चरण में बनने वाले 24 मीटर लंबे एक और अतिरिक्त बेली ब्रिज की तैयारी भी समानांतर रूप से चल रही है. संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इस तीसरे ब्रिज को बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अगले दो दिनों के भीतर मौके पर पहुंच जायेगी.

7 जून की समयसीमा तय

जिला प्रशासन ने आम जनता की सहूलियत को देखते हुए एक डेडलाइन तय की है. प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी 7 जून से पहले हर हाल में इस पुल पर छोटे वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया जाये, जिससे भागलपुर और नवगछिया दोनों ही जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >