महिला की गला रेत हत्या व ईंट से चेहरा कूचा

महिला की गला रेत हत्या व ईंट से चेहरा कूचा

नवगछिया. परवत्ता थाना क्षेत्र गरैया बासा के पश्चिम महिला की गला रेत कर हत्या व ईंट से चेहरा कूच दिया गया है. महिला परवत्ता थाना जगतपुर के जीयालाल यादव की पत्नी हरिया देवी (60) है. महिला के पुत्र पिंटू यादव ने बताया कि आठ बजे घर से पिता की दवाई लाने बाजार गया था. घर से निकलते पत्नी से पूछा कि मां कहा है उसने बतायी पड़ोस में गयी है. मां घर आकर बासा चली गयी. बासा पर मां गाय को चारा खिलाती है. शाम चार बजे वापस घर आया. पिता की दवाई रख बासा चला गया. बासा पर भोटिया ओढ़ कोई सो रहा था. मैने सोचा इतनी गर्मी में भोटिया ओढ़ कर कौन सो रहा है. भोटिया हटा कर देखा, तो मां थी. मां खून से लथपथ थी. उसका गला कटा था. ईंट से चेहरा कूच दिया गया था. मां की मौत हो गयी थी. जानकारी परवत्ता थाना की पुलिस को दी. मां कान, नाक व गले में सोना का जेवर पहनती थी. उसके गठरी में लगभग 50 हजार रुपये था. वह अपराधियों ने ले लिया. उधार लेने वाले ने मां को रुपये लौटाये थे. रुपये मां गठरी में बांध अपने पास रखती थी. अपराधियों ने जेबर व रुपये की लोभ में मेरी मां की कचिया से गला काट दिया व ईंट से चेहरे को कूच दिया. परवत्ता थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. शव का पोस्टमार्टम रविवार की सुबह होगा. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि गरैया बहियार स्थित बासा में सो रही वृद्ध महिला को अज्ञात अपराधियों ने ईंट पत्थर मार कर हत्य कर देने की सूचना प्राप्त हुई थी. परवत्ता थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >