जहर खाने से बेलहर की महिला की इलाज के दौरान भागलपुर में मौत

Bhagalpur News : घर में अकेली थी महिला. कुछ देर बाद बिगड़ी हालत. अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जिंदगी की जंग हार गयी 28 वर्षीय सुजाता. पीछे छोड़ गयी तीन मासूम बच्चे और कई सवाल.

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की रहने वाली 28 वर्षीय सुजाता कुमारी की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. गंभीर हालत में पहले संग्रामपुर अस्पताल और फिर भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

घर में अकेली थी सुजाता. अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे सुजाता कुमारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया. उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था. काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में अफरा-तफरी मच गयी.

संग्रामपुर अस्पताल से भागलपुर किया गया रेफर

परिजन तुरंत सुजाता को इलाज के लिए संग्रामपुर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान टूट गयी जिंदगी की डोर

भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था. इसी दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गयी और इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सुजाता कुमारी अपने पीछे तीन छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. मृतका की मां रीता देवी और पति आशीष कुमार सदमे में हैं. गांव में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. हर कोई बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जता रहा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव. जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने यह कदम किन कारणों से उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >