भागलपुर में डबल लाइन कार्य में आयी तेजी, लेकिन अंडरपास के लिए करना होगा डेढ़ महीने का इंतजार

रेलवे गुमटी नंबर एक से तीन नंबर तक शंटिंग लाइन के लिए डबल लाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट : रेलवे गुमटी नंबर एक से तीन नंबर तक शंटिंग लाइन के लिए डबल लाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. इस परियोजना के तहत स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए गुमटी नंबर एक और दो के पास अंडरपास का निर्माण किया जाना है. हालांकि, इसके लिए सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (बीट) तैयार किये जा रहे हैं, लेकिन अंडरपास का वास्तविक निर्माण कार्य अभी लगभग डेढ़ महीने बाद ही शुरू हो सकेगा.

पटरी बिछाने का काम लगभग पूरा

राहत की बात यह है कि गुमटी नंबर एक से तीन के बीच डबल लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है. पटरी बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. इसके साथ ही, गुमटी नंबर एक से दो तक पटरी के दोनों तरफ पत्थर (ब्लास्ट) बिछाने का काम भी संपन्न हो चुका है. अब जल्द ही गुमटी नंबर तीन तक पटरी के दोनों ओर पत्थर बिछाने का काम शुरू किया जायेगा.

गुमटी नंबर तीन के पास भी बनेगा अंडरपास, हटेगा अतिक्रमण

परियोजना के विस्तार को लेकर रेलवे ने आगे की योजना भी तैयार कर ली है. अब गुमटी नंबर तीन से आगे और 600 मीटर तक डबल लाइन पटरी बिछायी जायेगी. इसके लिए सर्वे का काम पूरा होते ही पटरी बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. रेलवे प्रशासन के मुताबिक, जिस दिशा में पटरी का विस्तार होना है, उस क्षेत्र में आने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों को रेलवे द्वारा जल्द ही हटा दिया जायेगा.

बोले अधिकारी

भागलपुर रेलवे के आईओडब्ल्यू (IOW) ओपी भगत ने बताया कि दोनों स्थानों पर अंडरपास का निर्माण कार्य अब से एक से डेढ़ महीने बाद शुरू किया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि जब इन अंडरपासों का काम शुरू होगा, तो उसे बेहद तेज गति से पूरा कराया जायेगा, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >