Bhagalpur news सत्यदेव महाविद्यालय में नये प्राचार्य का स्वागत

सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो धनंजय कुमार मिश्र ने नये प्राचार्य के रूप में योगदान किया.

बिहपुर टीएमबीयू से स्थायी संबद्धता प्राप्त सत्यदेव महाविद्यालय गौरीपुर में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो धनंजय कुमार मिश्र ने नये प्राचार्य के रूप में योगदान किया. सोमवार को महाविद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह हुआ. समारोह में नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत किया गया, वहीं सेवानिवृत्त रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष सह पूर्व प्राचार्य प्रो सुशील झा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता प्रो अनिल झा ने की, जबकि संचालन प्रो गौतम ने किया. प्राचार्य प्रो धनंजय कुमार मिश्र ने कहा कि उन्हें प्रो सुशील झा सहित अन्य शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों से बहुत कुछ सीखने को मिला है. सभी के विचारों और सुझावों को साथ लेकर महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को आदर्श स्वरूप देने का प्रयास करेंगे. समारोह में प्रो दयानंद पंडित व प्रो रामप्रवेश चौधरी के साथ-साथ चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी दिनेश मंडल, सुनील चौधरी, अमरेंद्र कुमार चौधरी और पटेल कुमार पटेल को भी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित कर विदाई दी गयी. कार्यक्रम में प्रो प्रेरणा प्रियदर्शनी, प्रो उषा कुमारी, प्रो जुगनू कुमारी, प्रो कुमार अशोक शर्मा, प्रो संतोष राय, प्रो रमण, प्रो कंचन पाल, कन्हैया कुमार झा, कुंदन जी, अवधेश जी, विकास जी, रसिकलाल दास, श्वेता कुमारी सहित कई शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

नवगछिया थाना की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर खगड़िया जिला पसराहा थाना के महदीपुर का छोटू कुमार सिंह है. दो फरवरी की मध्य रात्रि नवगछिया थाना को सूचना मिली कि नया टोला स्थित गौरी मंडल के घर से अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल चोरी की है. उक्त सूचना के आलोक में नवगछिया थाना रात्रि गश्ती टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सूचना के महज दो घंटे में चोर छोटू कुमार सिंह को चोरी के सोने-चांदी के आभूषण व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. वादिनी सरिता देवी के आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने सोने की दो बाली, सोने की एकनथ, चांदी के चेन (लॉकेट सहित), चांदी की बिछिया, दो मोबाईल, चांदी का लॉकेट व अंगुठी बरामद की है. गिरफ्तार अभियुक्त छोटू कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास है. उसके विरुद्ध परवत्ता थाने में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >