BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु: पुराना प्राक्कलन रद्द, अब नये सिरे से बनेगा मरम्मत का डीपीआर

विक्रमशिला सेतु के दुरुस्तीकरण को लेकर अब पूरी रणनीति बदल गयी है. पहले तैयार प्राक्कलन को निरस्त कर दिया गया है और अब नये सिरे से डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

भागलपुर से उपमुख्य संवाददाता की रिपोर्ट :

विक्रमशिला सेतु के दुरुस्तीकरण को लेकर अब पूरी रणनीति बदल गयी है. पहले तैयार प्राक्कलन को निरस्त कर दिया गया है और अब नये सिरे से डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुल निर्माण निगम ने करीब एक माह पूर्व 26 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय भेजा था, लेकिन स्वीकृति मिलने से पहले ही रविवार रात पोल संख्या 133 के पास सेतु का स्लैब गंगा में गिर गया. हादसे के बाद पुरानी योजना अप्रासंगिक हो गयी. अधिकारियों के अनुसार, अब मरम्मत की लागत बढ़कर 75 से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. इससे परियोजना की चुनौती भी बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार, सेतु के 13 से अधिक पिलरों के पास एक्सपेंशन ज्वाइंट में दरार काफी बढ़ चुकी है. गैप बढ़ने से कई जगहों पर बेरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जिससे संरचना पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है. एनएच के मुख्य अभियंता संजय भारती ने बताया कि पुल की वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन कर नया प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तीन माह के भीतर सेतु को दुरुस्त करने की दिशा में काम करने की योजना बनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >