Vande Bharat Express: भागलपुर में ही होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस कार्य, तैयारी शुरू, क्या समय में होगा बदलाव ?

Vande Bharat Express: हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ी खबर आ गई है. दरअसल, अगले कुछ महीने में हावड़ा के बदले भागलपुर में ही वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस कार्य होने लगेगा. दरअसल, इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.

Vande Bharat Express: हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ गई है. दरअसल, हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस कार्य भागलपुर में ही शुरू करने की तैयारी है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि, अगस्त महीने से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस शुरू हो जाएगा. भागलपुर रेलवे स्टेशन के पुराने यार्ड के पास पिट लाइन का निर्माण हो रहा है. तो वहीं, पांच सौ मीटर लंबी पिट लाइन बन रही है. इसके दो माह में बन कर तैयार हो जाने की उम्मीद है. बता दें कि, अभी वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस हावड़ा में होता है. इसलिए हावड़ा से आने के बाद भागलपुर स्टेशन पर यह ट्रेन खड़ी रहती है. फिर यही से हावड़ा के लिए खुलती है. भागलपुर में किसी भी तरह का कोई मेंटेनेंस कार्य नहीं होता है.

लगेंगे आधुनिक मशीन, कर्मियों को दी जायेगी ट्रेनिंग

जानकारी के मुताबिक, पिट लाइन तैयार होने पर वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस और वार्शिंग करने वाली सभी आधुनिक मशीनें लगेगी. इस ट्रेन का मेंटेनेंस का कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक होता है. इसका कारण यह सामान्य और एलएचबी कोच से पावरफुल होता है. इसके मेंटेनेंस के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित (ट्रेनिंग) भी किया जायेगा.

क्या ट्रेन की टाइमिंग में होगा बदलाव

बता दें कि, यह ट्रेन 8 कोच वाली है. इस ट्रेन के उद्घाटन के समय से ही इसके भागलपुर से खुलने के टाइम को लेकर शहरवासी को निराशा है. ऐसे में अब यहां मेंटेनेंस की सुविधा नहीं होने की वजह से टाइम टेबल स्थानीय यात्रियों के लिये उपयुक्त नहीं माना जा रहा है. हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि, मेंटेनेंस कार्य भागलपुर में ही होने से ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव हो सकते हैं. इधर, डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस के लिए पिट लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और यह काम तेजी से किया जा रहा है. यह काम जल्द पूरा हो जायेगा. मुख्यालय की अनुमति मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस भागलपुर से शुरू हो जायेगा.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस शहर से गुजरती हैं 8 नदियां, कहीं सूखी कहीं बहती है अविरल धारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >