bhagalpur news. अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक घायल

रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी महगामा मार्ग पर रसलपुर थाना के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी महगामा मार्ग पर रसलपुर थाना के समीप हुए सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. तीनों आपस में दोस्त थे और तीनों की उम्र 14-15 साल के करीब थी. मृतक की पहचान रसलपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के सुभाष मंडल के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं अपनी नानी के घर मेला देखने आए कटोरिया चानन निवासी रवि मेहतर के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वहीं तीसरा लड़का रसलपुर गांव निवासी विजय मंडल के पुत्र शिवम कुमार है, जो बुरी तरह घायल है. इसका इलाज इलाज मायागंज में चल रहा है.

रसलपुर गांव निवासी सुभाष मंडल ने अपने पुत्र सचिन के संबंध में बताया कि देर रात तक वह गांव में लगे मेले में था कब और किसकी बाइक से वह घूमने चला गया इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं है. बताया कि चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर पर था. पुत्र में वह इकलौता था. अभिषेक के संबंध में मामा सानू कुमार ने बताया कि अभिषेक की मम्मी 2 दिन पहले मेला देखने आई है. वह लोग मूल रूप से बांका जिले का रहने वाला है. अभिषेक भी घटना के 3 घंटा पहले जमालपुर हावड़ा ट्रेन से मेला देखने के लिए रसलपुर आया था. खाना खाने के बाद कब बाइक से निकल गया हम लोगों को नहीं. घटना के बाद पुलिस द्वारा सूचना दी गयी. वहीं शिवम के परिजन ने बताया कि तीनों मेला में थे. थाना की ओर कब और क्यों गये किसी को जानकारी नहीं. इस संबंध में रसलपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रात्रि लगभग 1 से 1:30 बजे गस्ती गाड़ी को किसी ने हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची टीम ने तीनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >