नवगछिया थाना क्षेत्र के मकनपुर चौक पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ. दोनों युवक बाइक से नवगछिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मकनपुर चौक के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों की पहचान पूर्णिया जिला के जहांगीरपुर बैसी निवासी मो सलीक के पुत्र मो सैफुल्लाह व मो रहमान के पुत्र मो अमर के रूप में की गयी है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.