घंटाघर चौक पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट, चाकू से हमला

घंटाघर चौक पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों में मारपीट, चाकू से हमला

जोगसर थाना क्षेत्र के घंटाघर चौक के समीप फल दुकानों में से एक नारियल दुकान लगाने वाले दुकानदार और एक अन्य फल दुकानदार के बीच गुरुवार दोपहर विवाद के बाद मारपीट हो गयी. फल दुकानदार मशाकचक निवासी नमन कुमार और अमन कुमार दोनों भाइयों ने मिल कर सोमनाथ और उसके भांजे सोनू के साथ मारपीट की. बताया गया कि आरोपितों ने नारियल काटने वाले छूरा से सोनू पर हमला कर दिया. हालांकि घटना में वह बाल बाल बच गया. पर उंगली और गर्दन पर चाकू लगने से जख्म हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जोगसर पुलिस ने मामले को शांत कराया. जिसके बाद दोनों पक्षों को लेकर थाना पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार घंटाघर चौक और शहीद चौक के बीच बनाये गये ट्रैफिक पोस्ट को लेकर एक दुकान को हटाया गया था. वहीं सोमनाथ की दुकान को नहीं हटाया गया था. इसी बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच विवाद चल रहा था. हालांकि पुलिस ने समझौते के बाद दोनों पक्ष के लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >