कहलगांव व शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई सडक दुर्घटना में दो महिला की मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. पहली घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के आलाकमान होटल के समीप एनएच-80 पर बुधवार की रात करीब 10 बजे की है. परिजनों ने बताया कि रात करीब 10 बजे मृतका सुशीला देवी (75) सड़क पार कर अपने घर जा रही थी, तभी बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया, जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई. परिजनों ने उसे उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजन शव एनएच-80 पर रखकर जाम कर दिया. सूचना पर शिवनारायणपुर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा कार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुबह छह से नौ बजे तक ग्रामीणों ने सड़क जाम रखा. वहीं दूसरी घटना, निर्माणाधीन फोरलाईन सड़क पर चकभुष्का सर्विस रोड के समीप हुई. सदानंदपुर वैसा पंचायत से बाइक से भोज खाकर लौट रहे एकचारी पूरब टोला गांव निवासी शिक्षक प्रकाश दास की पत्नी मुन्नी देवी (40) व पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिसमें महिला की मौत हो गयी. शिक्षक प्रकाश दास ने बताया कि दोनों मां-बेटा भोज खाकर अपने घर एकचारी लौठ रहे थे. इसी दौरान ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना में पीछे बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. साथ में पुत्र आनंद कुमार बुरी तरह से घायल हो गया. आसपास के ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया. ट्रक का चालक भागने में सफल हो गया. सूचना मिलते ही कहलगांव थाने की पुलिस घटनास्थाल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तीसरी घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर बाजार में गुरुवार शाम की है, जहां अनियंत्रित कार बाजार के सिकन्दर साह की मिठाई दुकान में घुस गयी. जिसमें एक महिला घायल हो गई. आसपास के लोगों ने थाने को सूचना दी. मौके पर पहुंची महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया. बताया कि जा रहा है कि कार चालक दियोरी गांव का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
bhagalpur news. अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
कहलगांव व शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुई सडक दुर्घटना में दो महिला की मौत हो गई
