bhagalpur news. ईंट भट्ठा पर बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम की मौत

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के मोतीचक में रविवार को ईंट भट्ठा पर गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेशी पंचायत के मोतीचक में रविवार को ईंट भट्ठा पर गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. मृतक में एक बच्ची मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के मुरला मुशहरी छोटकी खड़िया निवासी मुंनीलाल की पांच वर्षीय पुत्री बासो कुमारी व दूसरी सुलतानगंज थाना क्षेत्र शिवनंदनपुर निवासी उदय मांझी की छह वर्षीय पुत्री गुलाबो कुमारी है. परिजनों ने बताया कि वे लोग मोतिचक गांव के एनएम ईंट भट्ठा पर वर्षों से मजदूरी करताे हैं. रविवार दोपहर दोनों बच्चों के परिजनों ने बच्चों को एक साथ खेलने के लिये छोड़कर ईंट बनाने के काम में जुट गये. कुछ देर बाद दोनों बच्चे गायब हो गये. खोजबीन करने पर पास के गड्ढे में जमा पानी में दो डूबे हुए मिले. परिजनों ने दोनों को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एक साथ दोनों बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि इस घटना की जांच गंभीरता से कराई जायेगी.

पूरा परिवार दूसरे गांव से आकर रहते है ईट भट्टा पर,करते है मजदूरी

सुलतानगंज सहित आसपास इलाके के ईंट भट्ठा पर दूर दराज के इलाके से काफी संख्या में मजदूर पूरे परिवार के साथ आकर रहते हैं. इन मजदूरों की जिंदगी ईंट भट्ठा पर ही निर्भर रहता. मां-बाप के साथ बच्चे भी काम करते है. बताया जाता हैं कि मजदूर बच्चों को ईट भट्टा पर छोड़ कर काम करते है. इन बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे होते है. मृतक के परिजनों ने बताया कि ईंट भट्टा के आसपास बड़े बड़े गड्ढे हैं. गड्ढा में पानी अधिक है. खेलने के दौरान फिसलकर गड्ढा में बच्चे गिर जाते हैं, जिससे ऐसी घटना होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >