NH-80 पर ट्रक ने बाइक को मारा धक्का, एक की मौत, दूसरा घायल

Bhagalpur News: घोघा थाना क्षेत्र के एनएच-80 स्थित पक्कीसराय गांव के मोती भट्ठा के समीप बुधवार को हुए हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय दशरथ साह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घोघा, भागलपुर से निलेश प्रताप की रिपोर्ट : मोटरसाइकिल सवार सुमित कुमार और दशरथ साह एनएच-80 पर पक्कीसराय गांव के मोती भट्ठा के पास ट्रक की चपेट में आ गये. इस हादसे में सुमित कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं घोघा थाना पुलिस ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव पहुंचाया, जहां घायल दशरथ साह का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

परिवार को दी सूचना, मामले की जांच जारी

मृतक सुमित कुमार के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है. पुलिस ने कहा कि मामला दुर्घटना के संदर्भ में दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता

स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-80 पर ट्रकों और मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं. इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >