खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में नामांकन के लिए वॉलीबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया गया. यह ट्रायल सैंडिस कंपाउंड स्थित वॉलीबॉल मैदान में हुआ.
जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि इस चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बिहार के लगभग आठ जिलों से करीब 80 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया. खिलाड़ियों का चयन बैटरी टेस्ट और स्किल टेस्ट के आधार पर किया गया. चयनित खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क आवासन, पौष्टिक भोजन, खेल सामग्री, शिक्षा और प्रशिक्षित कोच द्वारा नियमित प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जायेगी. इस चयन प्रक्रिया के संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना की ओर से कोच शुभम कुमार, आलोक कुमार पांडेय और कुमार हीरा की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
