Bhagalpur news फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी नोडल शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

सुलतानगंज प्रखंड सभागार में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी नोडल शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण सत्र में अभियान की रणनीति, दवा वितरण की प्रक्रिया और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कुंदन भाई पटेल, बीसीएम कुमार नलिन, अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व पीरामल संस्था के प्रतिनिधियों ने दिया. प्रशिक्षण में बताया कि फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से प्रारंभ होगा. अभियान के तहत विद्यालयों में 24, 25 व 26 फरवरी को बच्चों को दवा खिलाई जायेगी. दो वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को घर-घर जाकर टीम की ओर से दवा दी जायेगी. गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को यह दवा नहीं खिलायी जायेगी. अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर 140 टीमों का गठन किया गया है, जिनकी निगरानी के लिए 13 पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. इसी क्रम में 11 फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें जीविका समूह की महिलाएं अपने-अपने परिवार के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर दवा का सेवन करेंगी, जहां टीम की ओरसे दवा खिलाई जायेगी. अधिकारियों ने सभी नोडल शिक्षकों से अपील की है कि वह विद्यालय स्तर पर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक कर अभियान को सफल बनाएं.

शैक्षणिक परिचर्चा आयोजित

जगदीशपुर कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर लोकनाथ हाईस्कूल जगदीशपुर के अंतर्गत प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के कक्षा एक से तीन के नामित शिक्षकों की शैक्षणिक बैठक मध्य विद्यालय जगदीशपुर के सभा कक्ष में हुई. अध्यक्षता समन्वयक आशुतोष चंद्र मिश्र ने की. बैठक में श्यामपट्ट कार्य, पाठ टीकाकरण तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग के साथ कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए निर्धारित निपुण लक्ष्य की प्राप्ति पर विशेष चर्चा की गयी. समन्वयक ने शिक्षकों को निपुण लक्ष्य की जानकारी दे लक्ष्य प्राप्ति हेतु रणनीति तैयार कर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रतिमा मिश्रा, प्रज्ञा, पुष्पलता कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी पिंकू, प्रतिभा कुमारी, प्रमोद कुमार मंडल, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी, रीता कुमारी, विद्या कुमारी, परेश कुमार यादव, मनोरंजन सिंह, रीना कुमारी, मीरा कुमारी एवं सुनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >