bhagalpur news. सबौर में जाम लगने व धूल उड़ने से लोगों को परेशानी

सबौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक चौक सबौर से एग्रीकल्चर मुख्य गेट, पंचमुखी हनुमान मंदिर हाई स्कूल चौक सबौर, बाबूपुर मोड़, रानी तालाब, जीरो माइल तक लगभग प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है

सबौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक चौक सबौर से एग्रीकल्चर मुख्य गेट, पंचमुखी हनुमान मंदिर हाई स्कूल चौक सबौर, बाबूपुर मोड़, रानी तालाब, जीरो माइल तक लगभग प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है. समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय प्रशासन नाम मात्र के लिए कोशिश करती है. इस क्षेत्र में कई सरकारी और गैर सरकारी स्कूल हैं, जहां छात्र-छात्राओं को इसी सड़क के माध्यम से आने जाने की मजबूरी है. इस कारण लोगों को आवागम में परेशानी होती है. कई बार जाम में एंबुलेंस भी जाता है, जिसमें मरीज को समय से इलाज नहीं मिल पाता है. क्षेत्र में सड़क व नाला का निर्माण किया जा रहा है, जब तक यह काम पूरा नहीं होता लोगों को इससे निजात पाना संभव नहीं दिख रहा. सड़क पर चलती गाड़ी से उड़ने वाले धूल-कण से भी राहगीरों और सड़क किनारे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दुकानदारों ने कहा कि इससे प्रदूषण समस्या भी बढ़ती जा रही है. नगर पंचायत सबौर के मुख्य पार्षद दीपशिखा नंदपरिणा एवं उपमुख्य पार्षद डॉ आनंद कुमार ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द प्रशासन की ओर से की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >