bhagalpur news. टीएमबीयू की रग्बी पुरुष व महिला टीम ने जीता से किया आगाज

केआइएसएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में ऑल इंडिया अंतर विवि पुरुष व महिला रग्बी प्रतियोगिता में टीएमबीयू की दोनों वर्ग की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत से आगाज किया

केआइएसएस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर में ऑल इंडिया अंतर विवि पुरुष व महिला रग्बी प्रतियोगिता में टीएमबीयू की दोनों वर्ग की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत से आगाज किया. पुरुष वर्ग में टीएमबीयू टीम ने केरल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को एकतरफा मुकाबले में 39-00 से पराजित किया. मैच की शुरुआत से ही भागलपुर टीम ने आक्रामक खेल दिखाया. विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया. इस मुकाबले में टीएमबीयू के खिलाड़ी केशव, रमना, हर्षा व गौरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. उनके तालमेल और आक्रामक रणनीति की दर्शकों ने खूब सराहना की. वहीं, महिला वर्ग में भी टीएमबीयू टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भगवत यूनिवर्सिटी को हराकर जीत दर्ज की. महिला खिलाड़ियों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलायी. टीम के प्रदर्शन के लिए कोच विपिन कुमार मंडल को विवि के खेल सचिव डॉ संजय कुमार जायसवाल, अभिमन्यु सिंह, संजय कुमार आदि ने शुभकामना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >