TMBU Bhagalpur : छात्र दरबार में आंदोलित छात्रों ने जेनरेटर बंद कराया, 225 स्टूडेंट को मिला डिग्री

टीएमबीयू में शनिवार को सीनेट हॉल में बिजली व पानी की मांग को लेकर आंदोलित छात्रों ने छात्र दरबार में हंगामा किया और जेनरेटर को बंद करा दिया.

टीएमबीयू में शनिवार को सीनेट हॉल में बिजली व पानी की मांग को लेकर आंदोलित छात्रों ने छात्र दरबार में हंगामा किया और जेनरेटर को बंद करा दिया. छात्र दरबार अंधेरे में ही आयोजित किया गया. करीब 225 स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की गयी. वहीं, छात्रा के डिग्री में गलत लिखे जाने पर भी माहौल गर्म हो गया. छात्रा का कहना था कि अंग्रेजी में पीजी पास किया हैं और उसे हिंदी विषय की डिग्री दी जा रही. ऐसे ही एक और मामला सामने आया. हालांकि, अधिकारियों ने छात्रा को समझा-बुझाकर शांत कराया. डिग्री सही कर देने की बात कही. मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो बिजेंद्र कुमार, प्राॅक्टर डॉ अर्चना साह आदि मौजूद थीं. विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने बताया कि छात्र दरबार में करीब 250 मामले आये थे, जिसमें 225 डिग्री छात्रों को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >