होली में इस बार हुड़दंगियों की एक भी नहीं चलने वाली है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की गयी है. कहा कि डेढ़ से दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी. इस बार होली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मी भी शामिल किया गया है. सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. मालूम हो कि एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने पूर्व ही स्पष्ट कर दिया है कि डीजे और अश्लील गीतों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. अगर कहीं भी डीजे बजते हुए या फिर किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र से अश्लील गाने बजाये जायेंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी. एसएसपी ने बताया कि थानों में शांति समिति की बैठक कर ली गयी है. बैठक के माध्यम से भी शांति समिति के सदस्यों को बता दिया गया है कि इस होली में डीजे और अश्लील गीत पूरी तरह से प्रतिबंधित है. एसएसपी ने कहा कि थाना स्तर पर संदिग्ध चेहरों की पहचान की गयी है, निरोधात्मक कार्रवाई भी की गयी है.
bhagalpur news. होली में डीजे और अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, डेढ़ हजार पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी

bhagalpur news. होली में डीजे और अश्लील गीतों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, डेढ़ हजार पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी
Copied link
होली में इस बार हुड़दंगियों की एक भी नहीं चलने वाली है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होली के अवसर पर विभिन्न जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की गयी है