विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जिले के मान्यता प्राप्त 13 बीएड कॉलेजों में नियमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की करेंगे निगरानी
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट
टीएमबीयू ने बीएड कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाने की तैयारी कर ली है. टीएमबीयू प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्ध बीएड महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की नियुक्ति कर दी है. इसे लेकर विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी की है. विवि से जारी अधिसूचना में बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रभारी कुलपति ने प्रभावी रूप से विभिन्न बीएड कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों का मनोनयन किया है. उन प्रतिनिधियों का दायित्व संबंधित महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के नियमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी करना है. ताकि बीएड कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के साथ किये जा रहे मनमाना पर रोक लग सके. जारी अधिसूचना में भागलपुर व बांका जिले के 13 संबद्ध बीएड महाविद्यालयों के लिए प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है. इसमें अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवगछिया, डीएलएस शिक्षा महाविद्यालय बाराहराट , न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बरारी, अद्वैत मिशन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, दीप नारायण मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चांदन, बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया बांका, माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिवधाम, महात्मा गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कटोरिया, पूरनमल बाजोरिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चंपानगर, श्रीकृष्ण मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय शंभुगंज, सिंधु कॉलेज ऑफ एजुकेशन बौंसी व विमल विभुति कॉलेज ऑफ एजुकेशन हैं. उन महाविद्यालयों के लिए विश्वविद्यालय के सिंडिकेट व सीनेट सदस्यों को प्रतिनिधि के रूप में नामित किया है. विवि के अधिकारी ने कहा कि बीएड करॅलेजों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की बेहतर निगरानी तथा विश्वविद्यालय और कॉलेजों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.