– बेतरतीब तरीके से हुआ वाहनों का परिचालन, दुर्घटना की भी थी आशंका- बीच चौक पर ही बन गया टोटो का पार्किंग
संवाददाता, भागलपुर
शहर के तिलकामांझी चौक का सिग्नल मंगलवार को सुबह से शाम तक फेल रहा. इस दौरान चौक पर कुछ पुलिस कर्मी तो मौजूद थे लेकिन वे लोग व्यवस्थित परिचालन कराने में सक्षम नहीं थे. इस दौरान चौक पर चारों ओर से वाहनों का बेतरतीब परिचालन हुआ. कई बार चौक पर राहगीरों को रुकावटों का भी सामना करना पड़ा. चारों तरफ से एक ही समय में वाहनों का परिचालन से कई बार दुर्घटना की भी स्थिति बनी. इस बीच सुबह करीब 10.30 बजे कई टोटो चालक चौक के पार्क एरिया के पास ही अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर पैसेंजर उतारने और लेने लेगे. जानकारी मिली है कि सिग्नल लाइट को विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने के कारण सिग्नल फेल था. दोपहर 12 बजे के बाद सिग्नल लाइट पूर्ववत हो गया था जिसके बाद परिचालन व्यवस्थित हो सका.किसान सभा को लेकर हटाया जा रहा है अतिक्रमण
भागलपुर. पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सभा हवाई अड्डा में होनी है. आगमन को लेकर अतिक्रमण शाखा की टीम लगातार हवाई अड्डा मैदान के आसपास अभियान चला रही है. लगातार तीसरे दिन तिलकामांझी चौक से जीरोमाइल तक अतिक्रमण हटाया गया. हालांकि फिलहाल सिर्फ अवैध कब्जा वाले स्थान को खाली कराया जा रहा है. हवाई अड्डा के मुख्य गेट व जेल गेट के पास फल की दुकानें लगती थी, उसे हटाया गया.तिलकामांझी पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू
भागलपुर. तिलकामांझी स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है. पीएम के आगमन को लेकर इस पार्क को सही किया जा रहा है. मंगलवार को पार्क में लगे बांस के पेड़ों के छटाई का काम हो रहा था. कुछ दिन पहले स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पार्क के सौंदर्यीकरण का काम करवाने से संबंधित प्रस्ताव पास हुआ था. पीएम के आगमन को लेकर नगर निगम के कार्यालय के सभी विभाग प्रभारी से लेकर कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. इसका असर निगम कार्यालय के दैनिक कामकाज पर पड़ रहा है. मंगलवार को कार्यालय के कई विभाग खाली दिखे. निगम के कई विभाग में काम से आये लोगों को वापस लौटना पड़ा. हालांकि यह स्थिति 24 फरवरी तक बनी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
