अधेड़ की पीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

गोराडीह थाना क्षेत्र के सतजोरी गांव में शुक्रवार शाम जमीन पर कब्जे को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में गोतिया के लोगों ने ही लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी.

भागलपुर : गोराडीह थाना क्षेत्र के सतजोरी गांव में शुक्रवार शाम जमीन पर कब्जे को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद में गोतिया के लोगों ने ही लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी थी. मामले में देर रात ही मृतक के बेटे के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच और कार्रवाई शुरू कर दी. मामले में देर रात ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनमें सतजोरी गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र यादव, मनीष यादव और सुशील यादव शामिल है.

इधर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद बरारी पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. मामले की जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने दी. उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र अशोक यादव के बयान पर फोटो यादव, सुशील यादव, अनिल यादव, अभाष यादव, सुरेंद्र यादव उर्फ सुन्नी यादव, विभीषण यादव, मनीष यादव, अजय यादव, पवन यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >