bhagalpur news. चोरी व पॉक्सो के आरोपियों को भेजा गया जेल

भागलपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए संगीन मामलों में फरार चल रहे 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

भागलपुर. भागलपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए संगीन मामलों में फरार चल रहे 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. यह अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर चलाया गया. पुलिस ने चोरी, पॉक्सो, शराब और वारंट तामील से जुड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. आधिकारिक से मिली जानकारी के अनुसार 17 गिरफ्तार अभियुक्तों में से 9 को अन्य मामलों व दो को चोरी के मामले में जेल भेजा गया. वहीं, पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक गिरफ्तारी हुई है. शराब के विरुद्ध अभियान में एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा गया. पुलिस ने फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान छह वारंटियों को गिरफ्तार करने के साथ 37 वारंटों का निष्पादन किया गया. एक कुर्की और एक अन्य बरामदगी की भी पुष्टि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >