bhagalpur news. राणी सती मंदिर से बैलगाड़ी के साथ निकलेगी बरात, तो बूढ़ानाथ मंदिर में होगी भजन संध्या

सिल्क सिटी भागलपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गयी है. अधिकतर शिवालयों में रंग-रोगन का काम चल रहा है

सिल्क सिटी भागलपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो गयी है. अधिकतर शिवालयों में रंग-रोगन का काम चल रहा है. 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर भजन संध्या, ईख रस से रुद्राभिषेक, अखंड महामृत्युंजय हवन कार्यक्रम व शंकर जी की बारात भव्य तरीके से निकाली जायेगी. इसको लेकर शहर में माहौल दिखने लगा है. सभी शिवालयों में अलग-अलग तरह से शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालु जुट गये हैं. भागलपुर में प्रमुख शिवालय बूढ़ानाथ, भूतनाथ, शिवशक्ति मंदिर, मनसकामनानाथ, दुग्धेश्वरनाथ, गोपेश्वरनाथ, शैलेश्वरनाथ, गोनूधाम, अजगैबीनाथ धाम, बटेश्वरनाथ आदि में विशेष आयोजन होंगे. आज बासुकीनाथ में होगा बाबा का केशव कार्यक्रम एक दिल समिति भागलपुर की ओर से एक फरवरी को बाबा बासुकीनाथ धाम में भगवान शंकर का केशव कार्यक्रम होगा. 15 को सबसे बड़ी बरात निकाली जायेगी. इसे लेकर समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष सौरभ जोशी, साकेत शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, रोहित चौधरी आदि ने बैठक कर तैयारी शुरू कर दी. प्रवक्ता अवध शर्मा ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि में अनेक प्रकार की झांकियां, नये बैंड पार्टी, बंगाल की ढाक पार्टी, घुड़सवार, बैलगाड़ी आदि के साथ बरात सजायी जायेगी. बाबा बूढ़ानाथ भक्तमंडल का कांवड़ यात्रा आठ को बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से आठ फरवरी को कांवड़-निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि महाशिवरात्रि से पहले 12 साल से सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चों के साथ यह शोभायात्रा निकाली जाती है. इस बार निशान के साथ कांवर को भी शामिल किया गया है. संयोजक नितिन भुवानिका ने बताया कि गौशाला से जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए बाबा बूढ़ानाथ को जलार्पण करेंगे. फिर मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा. रात्रि में बाबा का शृंगार, आरती आदि का आयोजन होगा. बूढ़ानाथ मंदिर में सजेगी भजन की महफिल बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक वाल्मिकी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा. 15 फरवरी को सुबह चार बजे आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया जायेगा. रात्रि नौ बजे शिव-पार्वती का विवाह कार्यक्रम होगा. महंत शिवनारायण गिरि के विशेष प्रयास से तैयारी की जा रही है. कुपेश्वर नाथ मंदिर में एक क्विंटल ईख के रस से अभिषेक कुपेश्वर नाथ मंदिर के महंत विजयानंद शास्त्री ने बताया कि कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वर नाथ मंदिर में सजाने का काम शुरू हो गया है. हर दिल की ओर से बाबा कुपेश्वरनाथ की बरात शोभायात्रा शाम सात बजे कोतवाली चौक से निकलेगी, जो स्टेशन, खलीफाबाग चौक होते हुए पुनः मंदिर में पूरी होगी. इसी दिन प्रातः चार बजे मंगला आरती होगी. एक क्विंटल ईख के रस, 51 किलो दूध, 21 किलो दही, 11 किलो शहद से बाबा का रूद्राभिषेक व पूजन होगा. शिवशक्ति मंदिर में महामृत्युंजय आदमपुर स्थित शिवशक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि राधा रानी सिन्हा रोड में मंदिर के दोनों ओर भव्य तोरण द्वार सजाया जायेगा. 15 फरवरी को श्रद्धालुओं के लिए सुबह चार बजे मंदिर का पट खोल दिया जायेगा. सुबह 10 बजे अखंड महामृत्युंजय हवन शुरू होगा, जो दूसरे दिन प्रातः 10 बजे तक चलेगा. रात्रि 10 बजे रुद्राभिषेक व शुभ विवाह होगा. जागेश्वर मंदिर में पंचामृत से अभिषेक सखीचंद घाट स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक होगा. पंडित सौरभ मिश्रा ने बताया कि गाय के 11 किलो दूध, 100 लीटर गंगाजल व गन्ना रस आदि से रुद्राभिषेक किया जायेगा. सीसी मुखर्जी रोड स्थित एसडीओ कार्यालय के समीप शनि मंदिर परिसर में पूजन कार्यक्रम होगा. इस दौरान भजन-कीर्तन व प्रसाद का वितरण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >