bhagalpur news. 12 साल की सेवा पूरी करने वाले नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति का रास्ता साफ

भागलपुर जिले के पंचायती राज और नगर निकाय संस्थानों के अंतर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है

भागलपुर जिले के पंचायती राज और नगर निकाय संस्थानों के अंतर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है. शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने बेसिक ग्रेड के उन प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने अपनी सेवा के 12 वर्ष पूरे कर लिये हैं. विभागीय अधिसूचना संख्या 710 (दिनांक 21.08.2020) का हवाला देते हुए कार्यालय ने स्पष्ट किया कि ””””बिहार नगर/पंचायत प्रारंभिक शिक्षक विद्यालय सेवा नियमावली 2020”””” के नियम 16 (दो) में कालबद्ध प्रोन्नति (टाइम बॉन्ड प्रमोशन) देने का स्पष्ट प्रावधान है. इसी नियम के आलोक में सभी संबंधित नियोजन इकाइयों को कार्रवाई करने को कहा गया है. इन अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रोन्नति की इस प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिले की विभिन्न नियोजन इकाइयों के सदस्य सचिवों को निर्देशित किया गया है. इनमें मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिषद, नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद (सुलतानगंज/नवगछिया) व नगर पंचायत (कहलगांव) शामिल हैं. सभी प्रखंड नियोजन इकाइयों के कार्यपालक पदाधिकारी, जिले के सभी पंचायत सचिव भी शामिल हैं. इस संबंध में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) को भी प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि योग्य शिक्षकों को ससमय प्रोन्नति का लाभ मिल सके.

नियम 16 (दो) का लाभ : बेसिक ग्रेड के प्रशिक्षित शिक्षकों को मिलेगा लाभ

इन्हें मिला निर्देश : जिला परिषद, नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत नियोजन इकाई

डीईओ का अनुमोदन : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रस्ताव पर दी अपनी स्वीकृति

निर्णय का संघ ने किया स्वागत

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ ने जिले में पंचायतीराज व नगर निकाय के प्रशिक्षण प्राप्त बेसिक ग्रेड के कार्यरत नियोजित शिक्षकों को 12 वर्ष की सेवा के बाद प्रोन्नति देने संबंधी डीईओ के निर्णय का स्वागत किया है. संघ के प्रदेश सचिव राणा कुणाल सिंह ने बताया कि जिले के प्रखंडों और पंचायतों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो, इसकी समीक्षा भी विभाग को आये दिन करनी होगी, तभी शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >