Bhagalpur News. बच्चे के गले से सोना की चकती काटते चोर को पकड़ाया, लोगों ने की पिटाई

चकती काटते हुए चोर पकड़ाया, पिटाई

तातारपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौक के पास गुरुवार को एक युवक को बच्चे के गले से सोने की चकती काटते हुए रंगेहाथ लोगों ने पकड़ लिया. गुस्साये लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी. बाद में उसे तातारपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान मुंगेर जिले के धीरज कुमार के रूप में हुई है. हालांकि, जिस बच्चे की चकती काटा गया था, वह नहीं मिल सका. पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से तीन अन्य सोने की चकती मिली है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह के घटना को अंजाम दे चुका है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ ऑटो से रेलवे स्टेशन चौक पर उतरी थी. इसी दौरान पीछे से आये युवक ने मौका पाकर बच्चे के गले से ब्लेड से सोने की चकती काट कर भागने का प्रयास करने लगा. तभी बच्चे के रोने व महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. युवक को पकड़ कर पिटाई की.

सूचना मिलने पर तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चली गयी.

तातारपुर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गये युवक से पूछताछ जारी है. पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही आरोपित के पास से मिले तीन सोने की चकती को लेकर जांच की जा रही है. आशंका जतायी जा रही है कि आरोपित किसी गिरोह का सदस्य है. पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और बच्चों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >