सुलतानगंज श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शनिवार को शिक्षा, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना. जायसवाल समिति की ओर से आयोजित प्रखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बिहार बोर्ड व सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक अरुण कुमार चौधरी ने की. कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच पर सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. अभिभावकों में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुख्य संरक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि समाज की असली ताकत उसके बच्चे होते हैं. प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन मिले, तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि “सम्मान से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं. उन्होंने कहा कि जायसवाल समाज शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है. समाज के युवाओं को नयी दिशा देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किये जाते रहेंगे.
Bhagalpur news बच्चों की सफलता ही समाज की पूंजी

Bhagalpur news बच्चों की सफलता ही समाज की पूंजी
Copied link
10वीं और 12वीं परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.