Bhagalpur News. जीआरपी में बीएमपी जवानों की स्थायी तैनाती के लिए रेल एसपी ने समादेष्टा को लिखा पत्र

रेलवे ने समादेष्टा को लिखा पत्र.

– भागलपुर जीआरपी पोस्ट में फिलहाल 15 मार्च तक अस्थायी तौर पर तैनात हैं बीएमपी जवान

ललित किशोर मिश्र, भागलपुर

भागलपुर जीआरपी में स्थायी रूप से बीएमपी जवानों की तैनाती के लिए के लिए जमालपुर रेल एसपी विद्यासागर ने बीएमपी के समादेष्टा को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि भागलपुर जीआरपी थाना में बीएमपी जवानों की तैनाती की जाये ताकि इस रेलखंड में अपराधियों पर नकेल कसने और छापेमारी में मदद ली जाये. भरोसा दिलाया है कि बीएमपी जवानों की तैनाती से इस रेलखंड में अपराध पर अंकुश लगेगा.

बताया गया है कि इससे संगठित रूप से रेल अपराध को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह पर अंकुश लगेगा. उल्टा पुल के आसपास, एलसी गेट व उसके आगे कई स्टेशनों पर अपराधियों के निशाने पर रेल यात्री रहते हैं. ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ने में बीएमपी के जवान कारगर साबित होंगे. होली को लेकर बीएमपी के जवानों की अस्थायी तैनाती की गयी है, जो 15 मार्च के बाद चले जाएंगे.

– स्थायी तैनाती होना होगा पहला मौका

बीएमपी जवानों की तैनाती जीआरपी थाना भागलपुर में स्थायी तैनाती बड़ी उपलब्धि होगी. ऐसा होता है तो यह पहला अवसर होगा कि किसी भी जीआरपी थाना में बीएमपी जवानों की तैनाती होगी. दो दिन पहले रेल एसी के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी संख्या में असलाहा, सोने-चांदी के गहने, मोबाइल, पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य सामान चार अपराधियों के घर से बरामद किया गया था. इस छापेमारी में बीएमपी जवानों की भी मदद ली गयी थी.

बीएमपी के समादेष्ठा को जवान उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है. अनुरोध किया गया है कि जवानों की तैनाती से रेलखंड में रेल अपराधियों पर नकेल कसा जा सकेगा.

विद्यासागर, रेल एसपी, जमालपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >