bhagalpur news. नर्सिंग कॉलेज में छात्रा की मां ने किया हंगामा, गार्ड व वार्डन के साथ की मारपीट

जेएलएनएमसीएच अंतर्गत बीएससी नर्सिंग कॉलेज परिसर में घुस कर फर्स्ट ईयर की छात्रा श्वेता कुमारी की मां ने जम कर हंगामा किया.

जेएलएनएमसीएच अंतर्गत बीएससी नर्सिंग कॉलेज परिसर में घुस कर फर्स्ट ईयर की छात्रा श्वेता कुमारी की मां ने जम कर हंगामा किया. इतना ही नहीं सुरक्षा को लेकर तैनात गार्ड के साथ मारपीट की. बीचबचाव करने आयी वार्डन को भी चप्पल से पीटा. कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रा की मां के विरुद्ध संबंधित थाना बरारी में एफआइआर दर्ज करा दिया गया है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच टीम गठित की गयी है. अपने लिए छात्रावास में कमरा की मांग कर रही थी छात्रा की मां : कॉलेज प्रशासन नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह श्वेता की मां और भाई के साथ पहुंचकर कॉलेज परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान कार्यरत कर्मचारियों को गाली-गलौज भी की. मामले को शांत कराने पहुंचे गार्ड के साथ मारपीट की. महिला होने के कारण पुलिस को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं मानी. अपने बेटा को लेकर श्वेता की मां छात्रावास में घुस गयी. यहां बीचबचाव करने पहुंची वार्डन के साथ भी बदसलूकी की. कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य रिंपी दुगड़ ने ने बताया कि छात्रा की मां अपने लिए छात्रावास में स्पेशल कमरा की मांग कर रही थी, जो कि संभव नहीं है. लगातार तीन दिन से कॉलेज व छात्रावास पहुंचकर हंगामा कर रही है. शुक्रवार को हंगामा ज्यादा हो गया. तब मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के अधीक्षक को शिकायत की गयी. देर शाम स्थानीय थाना में हंगामा में शामिल छात्रा की मां के एफआइआर दर्ज करा दी गयी है. वहीं वार्डन ने बताया कि सभी छात्र- छात्रा के अभिभावक वेटिंग रूम में आकर ही बच्चों से मिलते हैं. कोट:- इंक्वायरी टीम का गठन किया गया है. 18 को पूरे मामले की जांच होगी. इसके बाद ही कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी. हालांकि इस घटना की सूचना बरारी थाना के एसएचओ को दे दी गयी है. डॉ एचपी दुबे, अधीक्षक, जेएलएनएमसीएच, भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >