bhagalpur news. रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की हुई पहचान

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड पर कमरगंज के समीप पोल संख्या 334/31-33 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात युवक के क्षत-विक्षत शव की पहचान शुक्रवार को हो गई

सुलतानगंज-जमालपुर रेलखंड पर कमरगंज के समीप पोल संख्या 334/31-33 के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात युवक के क्षत-विक्षत शव की पहचान शुक्रवार को हो गई. पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर सुरक्षित रखे गए शव की पहचान मृतक के पिता ने की. इसके बाद थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि मृतक की पहचान सौरभ कुमार (लगभग 16 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नवगछिया क्षेत्र के परवत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र था. जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार ट्रेन से बरियारपुर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन से गिर जाने के कारण उसकी मौत हो गई. बताया गया कि उसके साथ यात्रा कर रही उसकी मां को भी उसके गिरने का आभास नहीं हो सका. बाद में परिजन उसे खोजते रहे. थाना पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके पिता को शव सौंप दिया गया है. मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. हवन के साथ भागवत कथा का हुआ समापन बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत अंतर्गत बाथ गांव स्थित श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. समापन अवसर पर मुख्य यजमान श्रीतम तिवारी अपनी पत्नी के साथ हवन में शामिल हुए और विधि-विधान के साथ आहुति अर्पित की. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी हवन में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की. भागवत कथा के समापन पर मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >