bhagalpur news. पुलिस टीम ने एसएम कॉलेज रोड के हॉस्टलों व लॉज का किया निरीक्षण, संचालकों में मचा हड़कंप

पटना में नीट की छात्रा के साथ हॉस्टल में हुए अपराध के बाद भागलपुर के गर्ल्स हॉस्टल व लॉज की अब सुरक्षा के मद्देनजर नियमित जांच होगी.

पटना में नीट की छात्रा के साथ हॉस्टल में हुए अपराध के बाद भागलपुर के गर्ल्स हॉस्टल व लॉज की अब सुरक्षा के मद्देनजर नियमित जांच होगी. लॉज व हॉस्टल संचालकों को बनायी गयी नियमावली का पालन करना होगा. बिहार पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है. इस बाबत एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर गुरुवार को प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा के नेतृत्व में डीएसपी व बरारी थाना की पुलिस टीम एसएम कॉलेज स्थित लॉज व हॉस्टलों का निरीक्षण किया. इसे लेकर संचालकों में हड़कंप मचा है. पुलिस ने संचालकों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली. पुलिस ने नियमावली का फॉर्मेट दिया. एक सप्ताह के अंदर फॉर्मेट भर कर बरारी थाना में जमा कराने के लिए कहा है. पुलिस ने हॉस्टल संचालकों को संबंधित एक पंजी थाने में अनिवार्य रूप से संधारित करने को कहा है. इसमें छात्रावास का पूर्ण विवरण अंकित करने का आदेश दिया है. साथ ही पुलिस सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, बेहतर लाइट्स के इंतजाम, मजबूत दरवाजे और ताले, विजिटर रजिस्टर मेंटेन करने के लिए कहा है. वहीं, लॉज व हॉस्टलों में पुरुषों के प्रवेश पर बैन लगाने का आदेश दिया है. इसके साथ-साथ छात्राओं व स्टाफ की रात्रि कालीन उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम का उपयोग करने का आदेश भी दिया है. हेल्पलाइन नंबर, इमरजेंसी नंबर भी जारी किया गया है. इसके अलावा वार्डन की जिम्मेदारी तय की गयी है. ———- मनचलों का विरोध करने पर लड़की को धमकाया जाता है : हॉस्टल संचालक एसएम कॉलेज रोड स्थित हॉस्टल संचालक राजेश रंजन ने कहा कि कॉलेज के रास्ते में या हॉस्टल के रास्ते में लड़कियों पर मनचले गलत शब्दाें का प्रयोग करते हैं. लड़कियां इसका विरोध करती हैं, तो मनचले द्वारा लड़की पर एसिड फेंकने की भी धमकी दी जाती है. उन्होंने पुलिस को बताया कि एसएम कॉलेज रोड में पुलिस गश्ती बढ़ायी जाये. इस रोड में यहां-वहां खड़े युवकों से भी पुलिस पूछताछ करे. संचालकों ने एसएम कॉलेज रास्ते में पुलिस गश्ती और सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है. ————- प्रभात नॉलेज – 50 से अधिक लॉज व हॉस्टल में रहती हैं छात्राएं एसएम कॉलेज रोड स्थित 50 से अधिक लॉज व हॉस्टल संचालित हैं. संचालकों ने बताया कि उन लॉज व हॉस्टलों में 30 हजार से अधिक छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं. उन्होंने बताया कि एसएम काॅलेज में बीए से लेकर एमए तक करीब 10 हजार से अधिक छात्राएं नामांकित हैं. प्रतिदिन ये छात्राएं इसी रास्ते से आना-जाना करती हैं. ऐसे में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से आये दिन कुछ न कुछ घटना घट जाती है. ————— संचालक करेंगे बैठक कर लेंगे निर्णय – हॉस्टल संचालक राजेश रंजन सहित अन्य संचालकों ने बताया कि लॉज व हॉस्टल की व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह के अंदर बैठक करेंगे. इसमें पुलिस की नियमावली को लेकर विस्तार से चर्चा की जायेगी. नियमावली के पालन को लेकर निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >