bhagalpur news. नवगछिया थाना के दारोगा पर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप

नवगछिया थाना के दारोगा पर डार धमका कर 20 हजार रुपये छीनने आरोप लगा है

नवगछिया थाना के दारोगा पर डार धमका कर 20 हजार रुपये छीनने आरोप लगा है. इस संबंध में परबत्ता थाना के साहू परबत्ता निवासी कन्हैया कुमार ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर रुपये वापस करने की मांग की है. पीड़ित के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार 28 मार्च की रात ढाई बजे अपने चाचा धीरज भगत व दोस्त रोहित कुमार यादव के साथ बाइक से महदतपुर चैती दुर्गा मंदिर मेला देखकर एनएच-31 के रास्ते अपने घर जा रहा था. बीच में ही महदतपुर टोल प्लाजा से आगे मैं चाय पीने के लिए रुका. अचानक से नवगछिया आदर्श थाना की गस्ती गाड़ी मेरे आगे आकर रुक गई. गाड़ी में सवार पदाधिकारी एसके अमन, गाड़ी के चालक व सिपाही मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे. इस दौरान मुझे जबरदस्ती गाड़ी में बैठ कर दो-तीन चक्कर नवगछिया जीरोमाइल चौक के तरफ लगाया. साथ ही मेरे पास से मेरा मोबाइल भी छीन लिया. जिससे मैं किसी से भी संपर्क नहीं कर पाया. इसके बाद करीब 3:00 बजे मुझे टोल प्लाजा के आगे ले जाकर दोनों ने मिलकर मेरे जेब से जबरदस्ती 20 हजार रुपये निकाल लिये. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने नवगछिया थाना व वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया है. वहीं नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अभी मीटिंग में पटना आए हुए हैं. नवगछिया पहुंचने के बाद मामले को देखते हैं. एसआइ अमन कुमार ने बताया कि टोला प्लाजा के आगे बाइक लगाकर तीन युवक चाय पी रहे थे. शंका होने पर पूछताछ की. नाम पता पूछने पर उनके से एक ने बताया कि मेरा घर जगतपुर है. मैने कहा कि जगतपुर घर हैं तो इतनी रात को रोड पर यहां क्या कर रहे हो. इसी बात उन लोगों ने तेज आवाज में बात करने लगा. देख लेने की धमकी देने लगा. पैसें के मामले में बताया कि दो बजे रात में 20 हजार रुपये मेला देखने कौन जाता है. वह लड़का बराबर रात में एनएच पर घूमते हुए देखा गया है. आरोप निराधार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >