Bhagalpur news सरस्वती विद्या मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव

सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथधाम स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव शनिवार को भव्य रूप से मनाया गया.

सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथधाम स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव शनिवार को भव्य रूप से मनाया गया. कार्यक्रम में बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. भैया-बहनों ने भारतीय सेना पर आधारित नाटक, पिरामिड प्रदर्शन, नवदुर्गा रूप की प्रस्तुति और मनमोहक नृत्य-संगीत से देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर तस्वीर पेश की. पूरे कार्यक्रम में तालियों की गूंज से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा.

अतिथियों ने किया शुभारंभ, जुटे अभिभावक

कार्यक्रम का उद्घाटन सभापति राजकुमार गुड्डू, विद्यालय अध्यक्ष डॉ ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, नोपानी विद्या मंदिर भागलपुर के प्रधानाचार्य आकाश कुमार, विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार, सुलतानगंज के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, संरक्षक डॉ अजीत जायसवाल, अरुण कुमार चौधरी व बालकृष्ण पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया. मंच संचालन रंजना कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पम्मी रानी ने दिया. कार्यक्रम संयोजक शिक्षक हृषिकेष कुमार थे. वार्षिकोत्सव ने यह संदेश दिया कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसमें संस्कृति, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश हो. विद्यालय के इस आयोजन ने बच्चों की प्रतिभा और संस्कार दोनों का सुंदर प्रदर्शन किया. मौके पर पार्षद संजय कुमार चौधरी, रूबी देवी, नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक, शिक्षक उपस्थित थे.

पंच परिवर्तन और नयी शिक्षा नीति पर चर्चा

कार्यक्रम में आरएसएस विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार ने ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया. नगर परिषद के सभापति ने कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का सराहनीय कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी संस्थाएं ही समाज को बेहतर दिशा देंगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है और नयी शिक्षा नीति के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. प्रधानाचार्य आकाश कुमार ने विद्यालय की कार्ययोजना और कार्यशैली की विस्तार से जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >