वागरा नस्ल के बकरों की डिमांड सबसे ज्यादा, कीमत 60 हजार तक

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम के दो महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह के नाम पर जानवरों की कुर्बानी कर अपनी शान-ए-बंदगी का इजहार करते हैं.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद इस्लाम के दो महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस दिन मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह के नाम पर जानवरों की कुर्बानी कर अपनी शान-ए-बंदगी का इजहार करते हैं. मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ्ती फारूक आलम अशरफी ने बताया कि सबसे पहले यह काम अल्लाह के पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैह सलाम ने पेश किया था. उनका अंदाज-ए-कुर्बानी सबसे निराला था. उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलैह सलाम की कुर्बानी पेश कर लोगों को पैगाम दिया कि अल्लाह की बंदगी हर हाल में पूरी करें. उन्होंने आगे बताया कि अल्लाह ने हजरत इस्माइल अलैह सलाम की जगह पर जन्नत से भेजे गए दुम्बा (भेड़ की एक नस्ल) को कुर्बान होने के लिए भेज दिया था. मदीना से ही दो हिजरी (इसवीं) में कुर्बानी की शुरुआत हुई थी. इस बार बकरीद का त्योहार 28 मई को मनाया जायेगा.

क्या है कुर्बानी का मुख्य उद्देश्य?

मुफ्ती मौलाना फारूक अशरफी ने बताया कि कुर्बानी का असली उद्देश्य यह है कि हर आदमी अपनी जान-माल, जायदाद और हर वह चीज जिसे वह बेहद पसंद करता है, उसे अल्लाह की राह में कुर्बान करने का जज्बा रखे. उन्होंने कुरान-ए-पाक का हवाला देते हुए कहा कि अल्लाह ने फरमाया है कि तुम्हारे द्वारा जानवरों को दी गई कुर्बानी का मांस या उसका खून मेरी बारगाह में नहीं पहुंचता है, बल्कि अल्लाह बंदे का तकवा (सच्ची नीयत) देखता है. इसलिए सच्ची नीयत के साथ हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की सुन्नत को अदा करनी चाहिए.

बकरीद को लेकर बकरा मंडियों में बढ़ी रौनक, खरीदारी जोरों पर

बकरीद त्योहार में अब बेहद कम समय शेष रह गया है. इसे लेकर बाजारों में बकरों की खरीदारी जोरों पर चल रही है. भागलपुर के तातारपुर चौक स्थित बकरा बाजार में बड़ी संख्या में व्यापारी बकरों की बिक्री करने पहुंचे हैं. बकरा मंडियों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. इस बार बाजार में ”वागरा” नस्ल के बकरों की डिमांड सबसे ज्यादा देखी जा रही है और लोग अपनी पसंद के बकरे ऊंचे दामों पर भी खरीद रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >