bhagalpur news. दाे काॅलेजाें के शिक्षक व प्राचार्य की मिलीभगत से सेवांत लाभ के लिए हुई धांधली में दाेषी पर गिर सकती गाज

टीएमबीयू के दाे काॅलेजाें के शिक्षक व प्राचार्य की मिलीभगत से सेवांत लाभ के लिए हुई धांधली में दाेषी पर गाज गिर सकती है

टीएमबीयू के दाे काॅलेजाें के शिक्षक व प्राचार्य की मिलीभगत से सेवांत लाभ के लिए हुई धांधली में दाेषी पर गाज गिर सकती है. गुरुवार को टीएमबीयू की अनुशासन समिति की बैठक में निर्णय है. कार्रवाई के लिए प्रभारी कुलपति प्राे बिमलेंदु शेखर झा काे अधिकृत किया गया. मामले में रिपोर्ट राज्य सरकार काे भेजी जा रही है. विवि अंदरखाने की मानें, तो सेवांत लाभ में धांधली का मामला सबाैर काॅलेज व केकेएम काॅलेज जमुई से जुड़ा है.

विवि के प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता में हाईब्रिड माेड में हुई समिति की बैठक में डीएसडब्ल्यू प्राे अर्चना साह, प्राे कुमारी सुदामा यादव, रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे व ऑनलाइन के माध्यम से प्राॅक्टर प्राे एसडी झा शामिल हुए.

केकेएम काॅलेज जमुई के रिटायर्ड शिक्षक को सेवांत लाभ भेजने का आरोप

सबाैर काॅलेज के प्राेफेसर इंचार्ज काे केकेएम काॅलेज जमुई के रिटायर्ड शिक्षक माे शहबाज आलम के सेवांत लाभ के दावा काे टीएमबीयू काे भेजने का आरोपी बताया गया था. इसका जिक्र टीएमबीयू के रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे की ओर से प्राेफेसर इंचार्ज काे किये गये शाेकाॅज के पत्र में था. शाेकाॅज विवि की कमेटी की जांच रिपाेर्ट के आधार पर किया गया था. इसमें कहा था कि प्राचार्य काे पता था कि शिक्षक सबाैर काॅलेज से रिटायर नहीं हुए थे. काॅलेज से भी पूछा जायेगा कि शिक्षक काे 2010 से 2015 तक कैसे भुगतान किया गया. इसके लिए उसे केकेएम काॅलेज से हाजिरी की रिपाेर्ट मिली थी.

पीजी गांधी विभाग विवाद मामले में हो सकती है कार्रवाई

बैठक में पीजी गांधी विचार विभाग के हेड व सहायक के बीच हुए विवाद के रिपोर्ट काे भी रखा गया था. बता दें कि पीजी गांधी विचार विभाग के हेड व सहायक ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार करने के लगाये आरोप की जांच रिपाेर्ट के आधार पर प्रभारी कुलपति काे दाेषी पर कार्रवाई करने काे अधिकृत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >