-कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन से मंगाया हाइड्रा और उठायी गाड़ी
-चेतावनी, फिर वही गाड़ी अवैध पार्किंग मिली तो होगी बड़ी कार्रवाईनगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है. मंगलवार को विशेष अभियान चलाते हुए टीम ने विभिन्न इलाकों में जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की. इस दौरान जवारीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े दो वाहनों को जब्त किया गया. कार्रवाई के लिए अतिक्रमण शाखा ने पुलिस लाइन से हाइड्रा मंगवाकर वाहनों को उठाया. जब्त किये गये दोनों वाहन मालिकों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा अतिक्रमण के लिए दो हजार रुपये अतिरिक्त वसूले गये. इस तरह कुल सात हजार रुपये की वसूली की गयी. वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी दी गयी है कि दोबारा अवैध पार्किंग करते पाये जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
